फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leaders Jai Kishan Sharma and Surendra Sharma join BJP

कांग्रेस को झटका: जय किशन शर्मा भाजपा में शामिल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र शर्मा ने भी थामा BJP का दामन

Wed, 15 May 2024 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 May 2024 01:49 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष रहे जय किशन शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Congress leaders Jai Kishan Sharma and Surendra Sharma join BJP
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की उपस्थिति में एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता जयकिशन शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पूर्वी दिल्ली लोकसभा ऑब्जर्वर जयकरण चौधरी समेत कई पूर्व पार्षद व नेता भाजपा में शामिल हो गए। अरविंद सिंह लवली, राजकुमार चौहान और नसीब सिंह ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। पिछले दिनों ही इन नेताओं ने कहा था कि जल्द ही कांग्रेस के कई सदस्य भाजपा में शामिल होंगे।

इस मौके पर रमेश पोखरियाल ने कहा कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। दिल्ली में सातों सीटें भाजपा जीतेगी। यह चुनाव आम चुनाव नहीं है क्योंकि आपके एक वोट ने श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया। धारा 370 भी हटाई।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 10 सालों में देश की एक नई तस्वीर सामने आई है और विश्व ने नए हिन्दुस्तान को देखा है। वहीं, अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में कभी न होने वाला गठबंधन हुआ है, क्योंकि केजरीवाल का आधार ही था कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताना और उन भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का डंका पीटना। पंजाब में आप का अलग रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय किशन शर्मा ने कहा कि मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश के कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। जयकरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के किए गए कार्यों और उनकी नीतियों से हम सभी प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed