फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Sandeep Dikshit big statement After AAP defeat in Delhi elections

दूर-दूर 'झाड़ू' और 'हाथ': कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बताई चुनाव में हार की वजह, AAP कहां तक जिम्मेदार

Wed, 12 Feb 2025 09:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 26 साल बाद भाजपा ने वापसी की है। चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित का बड़ा बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Congress leader Sandeep Dikshit big statement After AAP defeat in Delhi elections
संदीप दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने किसी को हराने के लिए वोट नहीं दिया, बल्कि अरविंद केजरीवाल को हटाने का फैसला पहले ही कर लिया था।
विज्ञापन

 

कांग्रेस-आप साथ होते तो क्या होता
आगे कहा कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो भी नतीजे अलग नहीं होते, बल्कि और भी बुरे हो सकते थे। जनता ने यह ठान लिया था कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर करना है। अगर उनके साथ सात-आठ क्या 10 पार्टियां भी आ जातीं तो भी वे हारते। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की हार के पीछे उनके कुशासन और भ्रष्टाचार को मुख्य कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बीते तीन सालों में आप ने किए गलत काम'
संदीप दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में कई गलत काम किए, जिनकी वजह से जनता ने उनके खिलाफ वोट डाला। अगर उन्हें सत्ता में बने रहना था, तो उन्हें हमारी पार्टी (कांग्रेस) को गाली नहीं देनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार को लेकर जनता में गुस्सा था, जिसका नतीजा चुनाव में देखने को मिला।

'कांग्रेस को गालियां देना बंद करें'
उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को इस हार से बचना था, तो उन्हें गलत काम करने से बचना चाहिए था। विपक्ष और कांग्रेस नेताओं को गालियां देना बंद करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर संदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने जो मुद्दे उठाए, उससे ‘एंटी-आप’ माहौल बना। हमने जनता के बीच आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए।

विज्ञापन

इस वजह से दिल्ली में हारी 'आप'
भाजपा ने शीशमहल और कुछ अन्य मुद्दे उठाए, लेकिन सिर्फ इनसे सरकारें नहीं बदलतीं। इस बार लोगों ने आम आदमी पार्टी के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। संदीप दीक्षित ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में होते, तो चुनाव परिणाम अलग होते। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह केजरीवाल सरकार के खिलाफ थी और उसे हटाने का फैसला कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed