फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Bajrang Punia said that I will not contest elections During an interview

मैं चुनाव नहीं लडूंगा: बजंरग पूनिया बोले- अब पीएम से उम्मीद नहीं, बृजभूषण के बयान पर दिया जवाब

Sat, 07 Sep 2024 02:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया ने एक साक्षात्कार के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन
Congress leader Bajrang Punia said that I will not contest elections During an interview
बजरंग पूनिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते दिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने साफ कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें कोई उम्मीद नहीं है। साक्षात्कार के दौरान बृजभूषण पर बजरंग पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि विनेश की अयोग्यता पर जश्न मनाने वाले क्या देशभक्त हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बृजभूषण के बयान पर पूनिया का जवाब
साक्षात्कार के दौरान पूनिया ने बृजभूषण के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि देश के प्रति उनकी मानसिकता उजागर हुई है। ये विनेश का मेडल नहीं था बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का मेडल था। विनेश के अयोग्य होने पर जश्न मनाने वाले क्या देशभक्त हैं। देश के लिए हम लोग बचपन से लड़ रहे हैं। वह देश की बेटियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पूनिया का पीएम मोदी पर निशाना
कांग्रसे नेता बजरंग पूनिया ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी से कोई उम्मीद नहीं है और इसका कोई मतलब भी नहीं है। हमें सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। लेकिन राज्यसभा भेजे जाने पर कहा कि ये पार्टी को तय करना है। मेरे खिलाफ सरकार ने एजेंसियों का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed