फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress holds a maharally at Delhi's Ramlila Maidan against alleged vote chori

SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, 'वोट चोरी' को लेकर प्रदर्शन

Sun, 14 Dec 2025 02:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:30 PM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए हैं। रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद हैं।

विज्ञापन
Congress holds a maharally at Delhi's Ramlila Maidan against alleged vote chori
कांग्रेस की रैली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खासकर महिला कार्यकर्ता, उत्साह के साथ शामिल हुए हैं। रैली में भीड़ उमड़ी है। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

Trending Videos

भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार: अजय कुमार लल्लू
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, 'जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि जो आज भाजपा है वो लोकतांत्रिक प्रणाली की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाध्यपत के रास्ते पर जाना चाहती है।'


कांग्रेस की रैली पर भाजपा का हमला
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, 'कांग्रेस पार्टी की रैली पूरी तरह विफल होगी। कांग्रेस पार्टी अपने कर्मों की वजह से हार रही है और वे ये बात जानते हैं। वे ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर अपना दोष मढ़ना चाहते हैं। कांग्रेस से उन्हीं के नेता सवाल पूछ रहे हैं, उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहा है। सवाल न उठे इसलिए वे लोग रैली कर रहे हैं। रैली में भीड़ बुलाकर भी कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि इसी दिल्ली की जनता ने उन्हें जीरो पर आउट किया था और बिहार के लोगों ने सिर्फ 6 सीटें दीं।'

क्या राहुल गांधी दिल्ली की वोट चोरी के विषय में बात करेंगे: सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, 'हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं कि वे कोई भी जन जागृति का कार्य देश के अंदर करना चाहते हैं। लेकिन जिस दिल्ली के अंदर कांग्रेस वोट चोरी की शुरूआत कर रही है, इतनी बड़ी रैली कर रही है उसी दिल्ली में आज से एक साल पहले जब वोट चोरी हो रही थी, हमारे बड़े-बड़े नेता वोट चोरी के सबूत दिखा रहे थे तब कांग्रेस पार्टी चुप थी। आज एक साल बाद तक भी कांग्रेस उस पर चुप है। क्या राहुल गांधी दिल्ली की वोट चोरी के विषय में बात करेंगे या उससे बचेंगे? यदि बचते हैं तो उनका पूरा का पूरा नैरेटिव उनकी अपनी पार्टी के लिए है ये देश के लिए नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed