{"_id":"c9339219c88e7749db4dcb0bdaec0460","slug":"congress-comes-support-to-guest-teachers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अतिथि शिक्षकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अतिथि शिक्षकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सचिवालय के सामने प्रदर्शनकारी अतिथि शिक्षकों की मांग को प्रदेश कांग्रेस ने जायज ठहराया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो कार्यकर्ता अतिथि शिक्षकों के समर्थन में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने कहा है कि जिन 18 मुद्दों पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
उनमें दिल्ली के सभी कार्यरत शिक्षकों को स्थाई करना और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्थाई करना शामिल है। दोनों नेताओं ने अस्थाई शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार से ही स्थायी करने की मांग को लेकर सचिवालय के सामने अतिथि शिक्षक धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से कांग्रेसी नेता ने मुलाकात की। कांग्रेसी नेता जगप्रवेश कुमार करीब दो घंटे तक धरने में शामिल रहे।