फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress claims in its internal survey that it will win 208 seats out of 272 in mcd poll

MCD चुनावः अजय माकन का दावा 272 में से 208 सीटें जीतेगी कांग्रेस

Sat, 22 Apr 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Apr 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
congress claims in its internal survey that it will win 208 seats out of 272 in mcd poll
अजय माकन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने सर्वे के हवाले से संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में 272 में से 208 सीटें कांग्रेस जीतेगी। तीनों जगह महापौर और स्थायी समिति अध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा।

विज्ञापन


ये सर्वे सभी वार्ड में 4-4 मतदाताओं से लिखित सवाल पर किया गया है, जिनकी संख्या करीब 52 हजार है। पार्टी प्रत्याशियों का 39 केंद्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। माकन ने कहा कि कांग्रेस ने निगम चुनाव में सकारात्मक प्रचार का सहारा लिया है।
विज्ञापन


अजय माकन ने चुनाव प्रचार खत्म होने से पूर्व किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के दस साल के एमसीडी शासन और आम आदमी पार्टी के ढाई साल के शासन से तंग लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस को वोट देने का मतलब सकारात्मक व पारदर्शी प्रशासन के लिए वोट देना है। कांग्रेस निगम की सत्ता में आने के बाद दिल्ली को बीमारी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी।

congress claims in its internal survey that it will win 208 seats out of 272 in mcd poll
अजय माकन - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम दिन तमाम रोड शो में शामिल हुए। प्रचार खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी सभी बूथ पर घर-घर जाकर संपर्क करेगी।

माकन ने प्रचार के लिए केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पार्टी छोड़ने से एक दिन पूर्व तक प्रचार करने के लिए अब भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पहले 13 सीटों पर निगम चुनाव और राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव में वोट शेयर बताता है कि कांग्रेस में मतदाता लौट रहे हैं। माकन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने-अपने क्षेत्र के एक्सपर्ट नेताओं की सहायता से 6 घोषणा पत्र जारी किए, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर दिक्कतें कैसे सुलझाएगी ये भी बताया।

वहीं भाजपा की हालत इतनी खराब है कि उनके 5 मुख्यमंत्रियों को उतारने का ऐलान किया था, लेकिन वे नहीं आए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को भी स्थगित करना पड़ा। जो स्टार प्रचारक आए, उनकी सभा में कुर्सियां खाली रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed