फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress Candidates List Sandeep Dixit candidate against arvind Kejriwal

Congress Candidates List: केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित प्रत्याशी, 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में क्या है खास?

Thu, 12 Dec 2024 10:44 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Dec 2024 10:44 PM IST
सार

कांग्रेस की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम स्वयं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहा जा सकता है जो बादली सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे पहले भी इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
Congress Candidates List Sandeep Dixit candidate against arvind Kejriwal
कांग्रेस में 21 उम्मीदवारों के नाम तय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अनिल चौधरी, संदीप दीक्षित और हारुन यूसूफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पहली सूची देखकर ही लग रहा है कि इस बार वह मजबूत लड़ाई के इरादे से मैदान में उतर रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम स्वयं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहा जा सकता है जो बादली सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे पहले भी इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार बदली परिस्थितियों में वे कांग्रेस के लिए अच्छी लड़ाई लड़ सकते हैं। लेकिन नई दिल्ली से यदि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित उम्मीदवार होंगे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें दिल्ली की राजनीति में बड़ा नाम माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल रहमान ने बिल्कुल अंतिम समय में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्हें कांग्रेस ने सीलमपुर से प्रत्याशी बनाया है। एक वर्तमान विधायक का सीलमपुर से कांग्रेस के लिए चुनाव में उतरना कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।  

विज्ञापन

सुल्तानपुर माजरा की सुरक्षित सीट से जयकिशन को उतारा गया है। वे पूर्व में इसी सीट पर चार बार जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह एक जानी पहचानी मजबूत लड़ाई होगी। कांग्रेस के लिए वे एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। रोहित चौधरी नांगलोई जाट से भी जाट समुदाय का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। 

पार्टी की तेज तर्रार प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल भारद्वाज सदर बाजार से अपनी किस्मत आजमाएंगे। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को उतारा गया है। मुसलमान बहुल बल्लीमारान सीट से हारून यूसुफ और मुस्तफाबाद से अली मेहंदी एक बार फिर कांग्रेस के लिए लड़ाई लड़ेंगे। 
संबंधित वीडियो



द्वारका से आदर्श शास्त्री को टिकट थमाया गया है। कस्तूबरबा नगर से अभिषेक दत्त को भी कांग्रेस का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।    

किसको कहां से मिला टिकट?
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुलतानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जट रोहित चौधरी
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक 
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल 
बल्लिमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर 
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गरवित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली मेहंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed