फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress asked arvind kejriwal to resign on the basis of morality

आप विधायक सदस्यता मामला: कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से कहा, सोनिया गांधी से सीखें नैतिकता निभाना

Sat, 20 Jan 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 09:58 AM IST
सार

कांग्रेस ने केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर मांगा त्यागपत्र
कहा, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आधी कैबीनेट हुई है बाहर 
-सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन 

विज्ञापन
congress asked arvind kejriwal to resign on the basis of morality

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने आप विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आधी कैबिनेट बाहर हो चुकी है और अब 20 विधायकों का मामला उसी का उदाहरण है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की मांग को लेकर केजरीवाल के कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। माकन ने चुनाव आयोग के निर्णय के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने जून 2016 में आयोग के समक्ष शिकायत कर 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा करीब दो वर्ष बाद फैसला आया, लेकिन उचित आया है यानि हमारी शिकायत ठीक थी। उन्होंने कहा आयोग ने इन विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए कई मौके दिए लेकिन वे नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

congress asked arvind kejriwal to resign on the basis of morality

पहले आम सरकार का दावा करने वाली आप सरकार ने विधायकों के वेतन में वृद्धि कर ली फिर भी संतुष्ट न होने पर गैरकानूनी तरीके से विधायकों को लाभ देने के लिए संसदीय सचिव बना दिया। अब ये आम कहां रहे हैं।

माकन ने कहा जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर लाभ के पद का आरोप लगा था उन्होंने तुंरत त्यागपत्र देकर पुन: चुनाव लड़ा था। यह नैतिकता थी। केजरीवाल व विधायक क्यों नहीं नैतिकता को अपनाकर त्यागपत्र देकर जनता के बीच जाते।

उन्होंने कहा जनता के बीच जाने से यह भी पता चल जाएगा कि कितने पानी में हैं। उन्होंने कहा आप सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए कांग्रेस दिल्ली में अभियान शुरू करेगी और इसकी शुरुआत सेामवार से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed