फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress also present kiran against kejriwal in delhi election.

केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने भी किरण को उतारा

Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
congress also present kiran against kejriwal in delhi election.

कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया को नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रो. किरण वालिया पिछला चुनाव मालवीय नगर से लड़ी थीं और हार गईं थी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को जारी चौथी और अंतिम सूची में बाकी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। कांग्रेस की पहले लीक हो चुकी सूची के हिसाब से इस लिस्ट में उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर, पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर और तिलक नगर का प्रत्याशी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाबरपुर से पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी जाकिर खान, तिलक नगर से दुलीचंद लोहिया, मोती नगर से राजकुमार मग्गो को मौका दिया गया है। इससे पहले बाबरपुर से हाजी दिलशाद अली, तिलक नगर से राजबहादुर सिंह और मोती नगर से हरदीप सिंह का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस-किस नाम की और हुई घोषणा

congress also present kiran against kejriwal in delhi election.

विधानसभा नाम-प्रत्याशी
नई दिल्ली- प्रो. किरण वालिया
मोती नगर- राजकुमार मग्गो
तिलक नगर- दुलीचंद लोहिया
संगम विहार- विशन स्वरूप अग्रवाल
बाबरपुर- जाकिर खान
करावल नगर- सतनपाल दायमा

क्या कहती हैं किरण वालिया
मेरा मुकाबला इस बार आसान हो गया है। मुझे जीतने में आसानी होगी। अरविंद केजरीवाल का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने प्रजातंत्र की अलग तरह की परिभाषा बनाई। इस तरह से शासन किया कि 49 दिन की सरकार में सब परेशान रहे। दिल्ली से चुनाव जीते और फिर प्रधानमंत्री बनने काशी चले गए। जनता समझ गई है कि सरकार चलाने का अनुभव कांग्रेस के पास ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed