प्लाज्मा थेरेपी के बाद सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, आज हो सकते हैं जनरल वार्ड में शिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार हुआ है। उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है।
बताया गया कि उनका बुखार थम गया है और ऑक्सीजन लेवल भी पहले से बेहतर है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सोमवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।
मालूम हो कि 17 जून को सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।The health condition of Delhi Health Minister Satyendar Jain has improved after being administered plasma therapy. His fever has subsided and oxygen level has improved. Doctors say that he can be shifted to the general ward by tomorrow: Office of Delhi Health Minister (file pic) pic.twitter.com/LYf0v17Zgm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 21, 2020
मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उन्हें वहां आईसीयू में भर्ती किया गया और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। शनिवार को मैक्स अस्पताल में ही उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, जिसके बाद रात से ही उनकी हालत में सुधार होने लगा था।