{"_id":"69c13d3b8d44da1fd40eafc7","slug":"conclave-in-jnu-over-operation-sindoor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129068-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में ऑपरेशन सिंदूर पर आज से राष्ट्रीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में ऑपरेशन सिंदूर पर आज से राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में ऑपरेशन सिंदूर : आधुनिक युद्ध के उभरते आयाम विषय पर मंगलवार यानी आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें शिक्षाविद, नीति-निर्माता, रक्षा विशेषज्ञ और शोधकर्ता हिस्सा लेंगे। जेएनयू के स्पेशल सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज ने इसका आयोजन किया है।
सम्मेलन के संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आधुनिक युद्ध, राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की रणनीतिक सोच में आए बदलावों पर गहन चर्चा करना है। सम्मेलन में भारत-पाकिस्तान संबंध, सिंधु जल संधि, मल्टी-डोमेन वॉरफेयर, स्वदेशी हथियार तकनीक, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसकी सिफारिशों को सरकार को भेजा जाएगा।