{"_id":"5e7393278ebc3e72b96fbf86","slug":"concessional-ticket-facility-canceled-in-train-and-aircraft-to-prevent-excess-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालतू आवाजाही रोकने के लिए ट्रेन और विमान में रियायती टिकट सुविधा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालतू आवाजाही रोकने के लिए ट्रेन और विमान में रियायती टिकट सुविधा रद्द
Thu, 19 Mar 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फालतू आवाजाही रोकने के लिए भारत सरकार ने ट्रेन और विमानों में मिलने वाली रियायती टिकट सुविधा रद्द कर दी है। यह आदेश 20 मार्च की आधी रात से अगले आदेशों तक लागू रहेगा। हालांकि मरीजों, छात्रों और दिव्यांगजनों के लिए रेलवे टिकटों की रियायती दर जारी रहेगी।
विज्ञापन
उधर, ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द किए जाने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। रद्द की गई ट्रेनों की संख्या 330 पर पहुंच गई है। रेलवे ने आदेश में कहा है कि अभी तक टिकट पर कुल 53 श्रेणियों में रियायत दी जाती थी, लेकिन अब मरीजों, छात्रों और दिव्यांगजनों को रियायत देने वाली 15 श्रेणियां ही लागू होंगी।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा कि ये कदम कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की आवाजाही को नियंत्रित करने और आम आदमी को गैरजरूरी यात्रा करने से रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं। इसके जरिये खासतौर पर बुजुर्गों को यात्रा करने से रोकने का लक्ष्य है। रेलवे ने इसके लिए डब्ल्यूएचओ की डाटा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 60 साल से ज्यादा के लोगों में कोरोना वायरस फैलने और जान जाने की संभावना सर्वाधिक है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रियायती दर सुविधा पहले से बुक हो चुके टिकटों पर भी लागू होगी। इसके बावजूद किसी बुजुर्ग को रेल यात्रा करते हुए पाए जाने पर उनसे किराये का अंतर वसूला जाएगा।