फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   compensate at the new rate acquisition

इन 2 प्रोजेक्टों की जमीन का मुआवजा नई दर से

Wed, 05 Feb 2014 04:18 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Feb 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
compensate at the new rate acquisition

ग्रेटर फरीदाबाद में दो प्रोजेक्टों की जमीन का मुआवजा नई भूमि अधिग्रहण नीति के मुताबिक तय किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुडा ने मुआवजा तय करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि किसी जमीन के अधिग्रहण के लिए पुरानी नीति के तहत सेक्शन चार और छह लागू किया जा चुका है, लेकिन मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है तो ऐसे किसानों को नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रेटर फरीदाबाद में दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों (एसटीपी) और मास्टर रोड की बची हुई जमीन के लिए सेक्शन चार और छह पहले ही जारी हो चुका है। अभी मुआवजे की घोषणा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में दोनों प्रोजेक्ट के लिए नई नीति के तहत मुआवजा मिलेगा। हुडा अफसरों के मुताबिक, 11.69 एकड़ जमीन का अधिग्रहण सेक्टर-77 में बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए किया जाएगा।

इस प्लांट की क्षमता 25 मिलियन गैलन होगी। सेक्टर-89 में बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लिए 23.19 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। इसकी क्षमता 85 मिलियन गैलन होगी।


हुडा के भूमि अर्जन अधिकारी राजेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और मास्टर रोड के लिए नई भूमि अधिग्रहण नीति के अनुसार मुआवजे की घोषणा की जाएगी। इसकी दर तय करने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed