फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company will return money for laptop damaged during warranty

काम की खबर: 'वारंटी में खराब हुआ लैपटॉप का पैसा लौटाएगी कंपनी' पढ़ें जिला उपभोक्ता आयोग का ये आदेश

Wed, 10 Apr 2024 11:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा।
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा। Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Apr 2024 11:45 PM IST
सार

आयोग ने एक मामले की सुनवाई करते हुए लैपटॉप की कीमत छह फीसदी ब्याज समेत 30 दिन में लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक संताप के 10 हजार रुपये और दो हजार रुपये वाद व्यय के भी देने होंगे।

विज्ञापन
Company will return money for laptop damaged during warranty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वारंटी के दौरान लैपटॉप खराब होने पर कंपनी को पैसा लौटाना होगा। ऐसे ही एक मामले में ऑनलाइन मंगाए गए लैपटॉप के खराब होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने हैवलेट पैकर्ड (एचपी) इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड को लैपटॉप की कीमत छह फीसदी ब्याज समेत 30 दिन में लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक संताप के 10 हजार रुपये और दो हजार रुपये वाद व्यय के भी देने होंगे। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने यह फैसला सुनाया। 

विज्ञापन

ग्रेनो के बीटा-एक सेक्टर निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट से अपने यूजर आईडी से 56,240 रुपये में गेमिंग लैपटॉप खरीदा था। कंपनी ने एक साल की वारंटी दी। नौ अक्तूबर 2021 को लैपटॉप भेजा। 15 दिन के बाद लैपटॉप खराब हो गया। कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन से शिकायत की तो सर्विस सेंटर पर लेकर जाने के लिए कहा गया। लैपटॉप का एसएसडी कार्ड खराब हो गया था। एक सप्ताह बाद ठीक करके देने का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में लैपटॉप ठीक करके वापस दिया गया। 20 नवंबर 2021 को लैपटॉप फिर से नहीं चला। शिकायत दर्ज कराई गई तो दो दिन में ठीक करने का भरोसा देकर ले गए। एक सप्ताह बाद भी ठीक करके नहीं दिया गया। सर्विस सेंटर पर संपर्क करने पर बताया गया कि जितना उसको ठीक करने में खर्च आएगा उससे बेहतर है कि नया आ जाएगा। वीरेंद्र को नया लैपटॉप देने का भरोसा दिया गया। कई बार संपर्क करने के बाद भी नया नहीं दिया गया।
 

विज्ञापन

लैपटॉप नया दिलाने या पैसा वापस कराने के लिए आयोग में वाद दायर किया। सुनवाई के दौरान कंपनी ने कहा कि अगर किसी उत्पाद में कमी है तो डिलिवरी करने के सात दिन के अंदर आपत्ति की जानी जरूरी है। इस दौरान आपत्ति नहीं की गई। आयोग ने माना कि लैपटॉप को वारंटी के दौरान ठीक करने की जिम्मेदारी संबंधी कंपनी की है। लैपटॉप को ठीक नहीं करने पर उसकी कीमत लौटाने और क्षतिपूर्ति देने की जिम्मेदारी कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed