फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company officer cheated of Rs 61 lakh in name of buying and selling crypto currency in Noida

Noida: क्रिप्टो करेंसी खरीदने बेचने के नाम पर कंपनी अधिकारी से 61 लाख की ठगी, वेबसाइट के माध्यम से ठगे रुपये

Mon, 07 Oct 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माय सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Oct 2024 11:05 PM IST
सार

पीड़ित ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग खातों में 61 लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान वेबसाइट पर निवेश की रकम के साथ मोटा मुनाफा दिखाया जा रहा था।

विज्ञापन
Company officer cheated of Rs 61 lakh in name of buying and selling crypto currency in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी खरीदने और बेचने के नाम पर एक कंपनी के अधिकारी से 61 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने एक वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने के बहाने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में जब पीड़ित को ठगी की आशंका हुई तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। नोएडा साइबर क्राइम थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 116 में रहने वाले विवेक भारद्वाज नोएडा की एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं और उनके पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। विवेक के पास 10 जून 2024 को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने क्रिप्टो करेंसी के कारोबार से जुड़े होने का दावा किया और झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से कई दिनों तक बातचीत की और क्रिप्टो करेंसी की खरीद और बिक्री में लाखों का मुनाफा होने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित को एक वेबसाइट के माध्यम से जोड़ दिया गया और उसमें निवेश करने पर फर्जी लाभ दिखाया गया। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद पीड़ित ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग खातों में 61 लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान वेबसाइट पर निवेश की रकम के साथ मोटा मुनाफा दिखाया जा रहा था। जब पीड़ित ने पैसे निकालने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। तब जाकर पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ और गृह मंत्रालय के पोर्टल पर जाकर शिकायत की। अब इस मामले में नोएडा साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नोएडा साइबर क्राइम की टीम उन खातों के बारे में पता लग रही है जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed