फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   common service center will provide all services at home

एक महीने बाद घर बैठे मिलेगी हर सुविधा

Mon, 24 Feb 2014 04:31 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Feb 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
common service center will provide all services at home

फरीदाबाद के लोगों को अब नागरिक सुविधाओं के लिए बार-बार जिला मुख्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


एक महीने बाद यानी मार्च के अंत तक राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही कॉमन सर्विस सेंटर (जनसुविधा केंद्र) से अपने घर के पास ही लोग जरूरी नागरिक सुविधाएं आसानी से पा सकेंगे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी खोलने के लिए 31 स्थान चिन्हित किए गए हैं।

सीएससी के संचालन के लिए उसी गांव या आस-पास के गांवों से वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। चयनित होने वाले वीएलई सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर लोगों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


यहां स्थापित किए जाएंगे केंद्र
शहरी क्षेत्र में सारन चौक, नर्सरी बाग एनएच-5 एनआईटी, बाबा फरीद पार्क ओल्ड, तिकोना पार्क, गांधी कालोनी, सेक्टर-21 ए, एसजीएम नगर, बल्लभगढ़ में अटाली, मुजेड़ी, नरियाला, छांयसा, मोहना, कोराली, सागरपुर, डीग, दयालपुर, घघोरा, चंदापुर, बिजोपुर जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बडोली, नीमका, धौजू, पाली, पावता, नचौली, फतेहपुरतगा, खेड़ीकला, भूपानी व तिगांव में जनसुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेंगी ये नागरिक सुविधाएं
पहले चरण में इन केन्द्रों में जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, राजस्व रिकार्ड जैसे नकल जमाबंदी एवं इंतकाल संबंधी सेवाएं, बिजली पानी के कनेक्शन एवं राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन, आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराना, आधार नामांकन अथवा संशोधन आदि शामिल हैं।


जबकि दूसरे चरण में बिजली निगम, चुनाव विभाग, शिक्षा विभाग, रोजगार विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़े कार्य जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा तथा निशक्त पेंशन, कन्यादान योजना, लाडली योजना, इन्दिरा आवास योजना, राजीव गांधी परिवार बीमा योजना, निशक्त विद्यार्थी छात्रवृति, बेरोजगारी भत्ता आदि के आवेदन भी सीएससी पर ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed