फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committee formed to investigate working conditions at GB Pant Hospital

Delhi NCR News: जीबी पंत अस्पताल में कार्य परिस्थितियों की जांच के लिए समिति गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
छह सदस्य होंगे, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ रेजिडेंट डाॅ. अमित कुमार के त्यागपत्र और उनकी पत्नी डाॅ. रिषु सिन्हा द्वारा अमानवीय कार्य परिस्थितियों के आरोपों के बाद अस्पताल प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच समिति गठित की है। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. एमए गिलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। समिति की अध्यक्षता डॉ. संजीव सचदेवा (एचओडी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) करेंगे। उनके अलावा डॉ. पीएस बिस्वास, डॉ. हरप्रीत एस मिन्हास, डाॅ. नीरा चौधरी, डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. भानु तेजा शामिल हैं। समिति तीन कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

समिति को डॉ. अमित के मामले की जांच और रेजिडेंट्स के कार्य घंटों व मानदंडों की समीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। डॉ. रिषु सिन्हा की आरटीआई में 36 घंटे की लगातार ड्यूटी, नींद की कमी और मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया था। समिति तीन कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें ड्यूटी शेड्यूल में एकरूपता के उपाय सुझाए जाएंगे। यह कदम 2024 की नेशनल टास्क फोर्स रिपोर्ट के हवाले से उठाया गया, जिसमें मेडिकल छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed