{"_id":"65451b9243edfca35b0fb9d8","slug":"committed-suicide-by-jumping-from-fourth-floor-after-troubled-by-harassment-of-contractor-in-ghaziabad-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: साहिबाबाद में चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, ठेकेदार के उत्पीड़न से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: साहिबाबाद में चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, ठेकेदार के उत्पीड़न से थी परेशान
Fri, 03 Nov 2023 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:42 PM IST
सार
गाजियाबाद में ठेकेदार के उत्पीड़न से परेशान एक युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती अपने पिता और दो बहनों के साथ दो साल से किराए के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम कपड़े की एक फैक्टरी में उत्पीड़न से परेशान युवती ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। लिंकरोड थाना पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बरेली की रहने वाली युवती थाना क्षेत्र में पिता और दो बहनों के साथ दो साल से किराए के कमरे में रहती थी। तीनों बहनें कपड़े की फैक्टरी में काम करते थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कंपनी का ठेकेदार युवती का उत्पीड़न कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सड़क पर गिरते ही आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और पास की फैक्टरी के लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन लहूलुहान हालत में युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया। कंपनी मालिक और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लिंकरोड थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में ठेकेदार का नाम सामने आया था। वहीं,युवती के कूदने की सूचना पर ठेकेदार दूसरी जगह भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन