फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Color code of Delhi Aerocity-Tughlakabad metro corridor changed

Delhi Metro: बदला गया दिल्ली एरोसिटी-तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर का कलर कोड, सिल्वर के बजाए होगा गोल्डन रंग

Mon, 29 Jan 2024 11:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:12 PM IST
सार

डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि कॉरिडोर को गोल्डन कलर में रखने का फैसला इसलिए किया गया है कि क्योंकि यह रंग सिल्वर कलर की बजाए ट्रेन पर ज्यादा साफ-साफ और आसानी से नजर आता है।

विज्ञापन
Color code of Delhi Aerocity-Tughlakabad metro corridor changed
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली एरोसिटी-तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर का कलर कोड बदल दिया है। यह कॉरिडोर मेट्रो के फेज 4 के तहत बनाया जा रहा है। अब इसका कलर कोड सिल्वर से गोल्डन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया है कि ऐसा फैसला विजिबिलिटी को बेहतर करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए किया गया है। दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी ऑपरेशनल कॉरिडोरों को इस तरह सरल रंग में रंगा है ताकि यात्रियों को मेट्रो ट्रेनों को पहचानने में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि कॉरिडोर को गोल्डन कलर में रखने का फैसला इसलिए किया गया है कि क्योंकि यह रंग सिल्वर कलर की बजाए ट्रेन पर ज्यादा साफ-साफ और आसानी से नजर आता है। क्योंकि वो रंग मेट्रो ट्रेनों के स्टेनलेस स्टील बॉडी में आसानी से मिल जाता है। इसलिए गोल्डन कलर का रंग का चयन किया गया है ताकि ट्रेन पर यह साफ तौर पर नजर आए और यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। यह कलर स्ट्रिप उस विशेष कॉरिडोर को दिखाता है जो कि ट्रेन की बॉडी पर नजर आता है।

विज्ञापन

अगर कोई ट्रेन ब्लू लाइन पर चल रही है और वो द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा/वैशाली जा रही है तो मेट्रो ट्रेन की खिड़की के शीशे ने नीचे नीले रंग की स्ट्रिप नजर आएगी। ऐसे में अब दिल्ली एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन की खिड़की के शीशे ने नीचे गोल्डन कलर की स्ट्रिप नजर आएगी।

2026 तक शुरू होगा कॉरिडोर
एरोसिटी-तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर 23.62 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर में 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह कॉरिडोर कश्मीर गेट-राजा नहर सिंह कॉरिडोर (वायलेट लाइन) के साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को जोड़ेगा और इसके अलावा राजधानी के दक्षिणी हिस्से के भी कई क्षेत्रों को जोड़ेगा। इस कॉरिडोर को मार्च 2026 तक शुरू करने की योजना है।

दिल्ली मेट्रो की 12 लाइनें और उनके कलर
रेड लाइन-मेट्रो-यह रिठाला से शुरू होकर गाजियाबाद के शहीद स्थल तक जाती है।
येलो लाइन- येलो लाइन समयपुर बादली से शुरू होकर हुडा सिटी सेंटर तक जाती है।
ब्लू लाइन- द्वारका से शुरू होकर यह लाइन नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। इसके अलावा इसकी एक लाइन यमुना बैंक से कटकर वैशाली की तरफ जाती है।
ग्रीन लाइन- कीर्ति नगर से शुरू होकर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन तक जाती है।
वॉयलेट लाइन- यह लाइन कश्मीरी गेट से शुरू होकर राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ तक जाती है।
पिंक लाइन- पिंक लाइन की मेट्रो मजलिस पार्क से शुरू होकर शिव विहार तक जाती है।
मजेंटा लाइन-जनकपुरी पश्चिम से चलना शुरू होती है और बॉटनिकल गार्डन तक जाती है।
ग्रे लाइन- दिल्ली मेट्रो की यह सबसे छोटी लाइन है। यह द्वारका से होकर धंसा बस स्टैंड तक जाती है।
ऑरेंज लाइन-नई दिल्ली से शुरू होकर द्वारका सेक्टर 25 यशोभूमि के लिए जाती है।
रैपिड मेट्रो-गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से होते हुए येलो लाइन में आकर मिल जाती है।
एक्वा लाइन- यह लाइन नोएडा से होकर ग्रेटर नोएडा तक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed