फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wind increases cold in Delhi plane and train operations affected due to fog AQI recorded at 365

दिल्ली में मौसम का ट्रिपल अटैक: हवा ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने प्लेन-ट्रेन की रफ्तार की धीमी; सांसों में घुला जहर

Sun, 28 Jan 2024 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 09:41 PM IST
सार

कोहरे के कारण 295 से अधिक विमानों और 77 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है।

विज्ञापन
Cold wind increases cold in Delhi plane and train operations affected due to fog AQI recorded at 365
दिल्ली में सर्दी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में दोपहर में भी ठंड बढ़ा रही हैं। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप नहीं खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे सप्ताह कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। आया नगर में 6.8, जाफरपुर में 7.7, रिज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 16.9, लोधी रोड में 17.0, आया नगर में 19.2, जाफरपुर में 19.5 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 31 जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण 295 से अधिक विमानों और 77 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
उत्तर भारत में ना तो कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है और ना ही घने कोहरे से। कोहरे ने तो यातायात के सभी संसाधनों पर एक तरह से पहरा लगा दिया है। रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेन जहां लगातार देरी से संचालित हो रही है वहीं विमानों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित हो रही है। रविवार को रनवे की दृश्यता घटने की वजह से अंतरराष्ट्रीय के साथ ही घरेलू विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार देर रात से रविवार तक 295 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए। इसी तरह कोहरे ने 77 से अधिक ट्रेनों की गति को थाम लिया।

विज्ञापन

कोहरे का कहर लगातार जारी है। अन्य दिनों की तरह ही घने कोहरे ने ट्रेन व विमानों की आवाजाही को प्रभावित किया। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले 70 से अधिक विमान देरी से संचालित हुए वहीं 225 से अधिक घरेलू विमानों देरी से उड़ान भरे। इनमें सबसे अधिक जयपुर, चैन्नई, गोवा, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद के विमान शामिल थे।

उधर, नई दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 77 से अधिक ट्रेन कोहरे की गिरफ्त में पड़ने की वजह से देरी से पहुंची। वाराणसी-नई दिल्ली राजधानी 7 घंटे की देरी से पहुंची वहीं अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत भी 6:30 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा हैदराबाद-नई दिल्ली 9 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इसी तरह पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 8 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 9 घंटे, आजमगढ़-दिल्ली 10 घंटे, रीवा-आनंद विहार 6 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। इस वजह से वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेन भी परिवर्तित समय से रवाना की गई।

राजधानी की हवा बेहद खराब, एक्यूआई 365 दर्ज
राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 365 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार के मुकाबले आठ सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। पूरे दिन धूप नहीं खिली। आठ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। 25 इलाकों की हवा बेहद खराब रही। साथ ही, दो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को औसत 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। सोमवार को हवा दक्षिण दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति चार से छह किमी रहने के आसार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आठ इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर का सर्वाधिक 439 एक्यूआई रहा। आनंद विहार में 424, जहांगीरपुरी में 418, वजीरपुर में 415, आरके पुरम में 409 व रोहिणी में 404 दर्ज किया गया। साथ ही, 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। शादीपुर में 400, द्वारका सेक्टर आठ में 396, मुंडका में 395, विवेक विहार में 394, सोनिया विहार में 389 व पटपड़गंज में 388 एक्यूआई रहा। आया नगर में 290 व लोधी रोड़ में 205 एक्यूआई दर्ज किया गया।

फरीदाबाद की हवा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम 269 एक्यूआई रहा। यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 344, गाजियाबाद में 317, नोएडा में 313 व गुरुग्राम में 284 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed