फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold will remain in delhi-ncr till January 26 threat of fog and smog will also remain

सर्दी का सितमः 26 जनवरी तक दिल्ली में रहेगी ठंड, कोहरे के साथ स्मॉग का भी बना रहेगा खतरा

Sat, 16 Jan 2021 06:02 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
cold will remain in delhi-ncr till January 26 threat of fog and smog will also remain
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और एनसीआर में घने कोहरे के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ही गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। तापमान में गिरावट आने के कारण ठिठुरन भी बढ़ रही है। 26 जनवरी तक दिल्ली समेत एनसीआर में ठंड के साथ स्मॉग का खतरा भी बना रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 5 दिन तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुबह और शाम को ऐसे ही कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम एजेंसी स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने अमर उजाला को बताया कि हवा की गति कम होने से वातावरण में धुंध छा गई है। ये फिलहाल जनवरी माह तक ऐसी ही रहेगी। जब हवा तेज होगी तो ये हट जाएंगी। इसके अलावा 26 जनवरी तक ठंड भी बनी रहेगी। इसके बाद ठंड कम होने के पूरे आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का वातावरण अगर फरवरी तक रहता है तो ये फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। आलू, गेहूं और सरसों की फसलों पर इसका असर दिख सकता है।

स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने स्मॉग के बारे में बताया कि हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। सुबह के समय कोहरा अधिक होता है। इसके साथ धुएं और धूल के कण मिलकर स्मॉग की एक लेयर तैयार कर लेते हैं। जिससे फॉग के साथ स्मॉग रहता है। जब हवा तेज चलनी शुरू होगी तो स्मॉग हट जाएगा। इससे प्रदूषण का स्तर भी कम हो जाता है। अभी फिलहाल 3 से 4 दिन स्मॉग यूं ही बना रहेगा। इसके बाद वातावरण में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल दस दिन तक तो बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। अगर हल्की बारिश होती है तो स्मॉग फिर बढ़ भी सकता है।

देश की दो तिहाई आबादी ने महसूस की ठिठुरन 

मकर संक्रांति पर एक दशक बाद देश के तटीय इलाकों को छोड़कर समूचे भारत में सर्द हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5 से 7 डिग्री तक की कमी के चलते देश की दो तिहाई आबादी ने ठिठुरन महसूस की। लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे गया।

स्काई मेट एजेंसी का कहना है कि अभी अगले दो से तीन दिन तक तापमान में और भी गिरावट आ सकती है और गलन व ठिठुरन बढ़ेगी। उत्तरी व पश्चिमी-उत्तरी हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लेकर मैदान की ओर आ रही हैं, जिसका असर समूचे उत्तर के मैदानों, पूर्वी व मध्य भारत तक देखा जा रहा है। आसमान साफ रहने के चलते सुबह के तापमान में काफी गिरावट आई है जो अगले दो से तीन दिन तक जारी रहेगी। साथ ही यह इस बार की सर्दी के मौसम का पीक भी होगा। आने वाले दिनों में इस स्तर की सर्दी नहीं पड़ेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर में घने कोहरे की वजह से परिवहन सेवाओं पर भी असर देखने को मिला। दिल्ली से जाने वाली ट्रेनें हों या यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइट सभी देरी से चलीं। 80 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ सकी और 50 फ्लाइट देरी से दिल्ली आईं। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन में कोहरे के कारण देरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed