फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold weather will arrive late in North India this time, rain alert issued in Punjab and Himachal

Weather: मौसम में बड़ा उलटफेर... इस बार देर से आएगी सर्दी, जानिए कब गिरेगा पारा और कहां-कहां बारिश का अलर्ट

Mon, 03 Nov 2025 04:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Nov 2025 04:48 AM IST
सार

आईएमडी ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना स्थितियां सक्रिय हैं और ये दिसंबर 2025 तक बनी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश बनी रह सकती है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत देर से हो सकती है। 

विज्ञापन
Cold weather will arrive late in North India this time, rain alert issued in Punjab and Himachal
Weather Update - फोटो : AI

विस्तार

इस बार उत्तर भारत में ठंड की दस्तक देर से होगी। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मुताबिक देश में बारिश इस माह सामान्य (77-123 प्रतिशत) रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। ला नीना और नकारात्मक आईओडी स्थितियों का प्रभाव सर्दी की शुरुआत और बारिश के पैटर्न पर दिखाई देगा, खासकर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में। आईएमडी के मुताबिक नवंबर में पूरे देश का सामान्य औसत 29.7 मिमी रहता है।

विज्ञापन

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, केरल-माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक शामिल हैं, में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। इस क्षेत्र में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान सक्रिय पूर्वोत्तर मानसून के तहत नवंबर में सामान्यतः 118.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत उत्तर-पूर्वी राज्यों और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में सामान्य से अधिक या सामान्य बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत तथा दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है। वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर तक बना रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव
आईएमडी ने कहा है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना स्थितियां सक्रिय हैं और ये दिसंबर 2025 तक बनी रह सकती हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश बनी रह सकती है, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत देर से हो सकती है। इसके साथ ही हिंद महासागर में नकारात्मक इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) की स्थिति बनी हुई है, हालांकि आने वाले महीनों में इसके कमजोर होने की संभावना है। प्रशांत महासागर की ईएनएसओ (एल नीनो-ला नीना चक्र) और हिंद महासागर के समुद्री तापमान पैटर्न भारतीय जलवायु को गहराई से प्रभावित करते हैं। कुल मिलाकर, नवंबर 2025 में देश सामान्य बारिश और मध्यम तापमान उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव का महीना रहेगा। दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि उत्तर भारत में ठंड की दस्तक थोड़ी देर से हो सकती है। रातें सामान्य से ज्यादा गर्म और दिन सामान्य दायरे में रहने की संभावना है।

विज्ञापन

पंजाब : छाया कोहरा गिरेगा तापमान
मंगलवार से पंजाब में कुछ जगहों पर दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। रविवार को हल्के कोहरे के कारण खास तौर से लुधियाना व अमृतसर में दृश्यता कम दर्ज की गई। सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 700 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई।

रविवार को भी पंजाब के तापमान में गिरावट जारी रही। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पंजाब का अधिकतम पारा सामान्य के नजदीक बना है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया।

दिन सामान्य, रातें होंगी गर्म
मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा। लेकिन उत्तर-पूर्व भारत, उत्तर-पश्चिम के कुछ इलाके, दक्षिण भारत और हिमालयी तलहटी वाले क्षेत्र सामान्य से अधिक गर्म दिन देख सकते हैं। न्यूनतम तापमान के मामले में तस्वीर उलटी है। देश के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। केवल उत्तर-पश्चिम भारत में ही न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि ठंड की शुरुआत कई इलाकों में थोड़ी देर से महसूस होगी और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।

हिमाचल कल से बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में चार और पांच नवंबर को गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। चार नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में इसी तरह का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुंदरनगर, पालमपुर और भुंतर की रातें शिमला से ठंडी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed