फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold Wave in North India 12 trains to Delhi are running late today due to fog and low visibility

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Mon, 14 Jan 2019 08:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 14 Jan 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave in North India 12 trains to Delhi are running late today due to fog and low visibility
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI
समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर झेल रहा है। ठंड के कारण जहां आमजन परेशान हैं वहीं कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को रोक रखा है। कम दृश्यता के कारण दिल्ली से चलने वाली 12 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन


विलंब से पहुंची ट्रेनें
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
14055 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रहमपुत्रा एक्सप्रेस- 05.30 घंटे
12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस- 02.00 घंटे
12381 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस- 05.00 घंटे
12559 मंडुआडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस- 04.00 घंटे
12367 भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस- 03.00 घंटे 
20810 मगध एक्सप्रेस- 02.00 घंटे
22409 गया-आनंद विहार गरीब रथ- 02 घंटे

इस सप्ताह फिर पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
राजधानी के तापमान में सोमवार से फिर गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इस सप्ताह दिल्ली का पारा एक बार फिर पांच डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा और दिन में हवाएं चलने की संभावना है, हालांकि इस बीच आसमान साफ रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच दिल्ली वालों को सर्दी से बचाव करना होगा ताकि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य प्रभावित न हो। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed