फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, टूटा 118 साल का रिकॉर्ड, 1.7 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

Sat, 28 Dec 2019 11:28 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi temperature today cold broke record in Delhi Indian Meteorological Department updates
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद दूसरी बार दिसंबर में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है।


 
Delhi temperature today cold broke record in Delhi Indian Meteorological Department updates
दिल्ली में गिरा पारा - फोटो : ANI
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4 डिग्री, पालम में 3.1 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और आया नगर में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 
Delhi temperature today cold broke record in Delhi Indian Meteorological Department updates
फाइल फोटो
उधर दिल्ली में शुक्रवार की रात इस मौसम में सबसे ठंडी रही। आया नगर इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के तापमान में भी कोई बड़ा उलटफेर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi temperature today cold broke record in Delhi Indian Meteorological Department updates
winter cold varanasi rain - फोटो : winter cold varanasi rain
दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री पर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह 06:10 बजे तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 दर्ज किया गया है। दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर 12 दिन से हाड़ कंपाने वाली सर्दी है। सर्दी का 118 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे खराब

Delhi temperature today cold broke record in Delhi Indian Meteorological Department updates
दिल्ली में कोहरा - फोटो : ANI
अगले पांच दिन के पूर्वानुमान के आधार पर इस महीने का अधिकतम औसत तापमान 19.15 डिग्री रह सकता है। ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर होगा। 1997, 1998, 2003 और 2014 में भी सर्दी का ऐसा दौर चला था। यूपी के लखनऊ में पारा 7.7 डिग्री रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed