फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cognizance taken of CBI's closure report on Air India aircraft leasing irregularities

Delhi NCR News: एयर इंडिया विमान लीजिंग अनियमितता पर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर लिया संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने एअर इंडिया द्वारा विमान लीजिंग में कथित अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर संज्ञान लिया। अदालत ने संस्था सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) को नोटिस जारी किया है। अदालत अब 12 मार्च 2026 को यह तय करेगी कि क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या जांच आगे बढ़ाई जाए। यह मामला 29 मई 2017 को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज किया था। जनहित याचिका में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के कार्यकाल के दौरान विमान लीजिंग फैसलों में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। सीबीआई ने 2024 में विमान लीजिंग से संबंधित चार मामलों में से एक में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।

प्राथमिकी के अनुसार, 2006 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) के अधिकारियों ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर बिना उचित रूट स्टडी, मार्केटिंग विश्लेषण और मूल्य निर्धारण रणनीति के ड्राई तथा वेट लीज पर विमान लेने का फैसला किया। आरोप था कि एअर इंडिया ने 2006 से पांच वर्षों के लिए चार बोइंग-777 विमान ड्राई लीज पर लिए, जबकि जुलाई 2007 से कंपनी को अपने विमान मिलने वाले थे। जांच में पाया कि 2007 से 2009 के बीच पांच बोइंग-777 और पांच बोइंग-737 विमान खाली खड़े रहे, जिससे करीब 840 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। लीज समझौतों में समय से पहले समाप्ति का प्रावधान न होने से उन्हें रद्द करना महंगा पड़ा। साथ ही, प्रशिक्षित पायलटों की कमी के बावजूद 15 महंगे विमान लीज पर लिए गए। बाद में एअर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद 2007 में सेल-एंड-लीजबैक योजना लागू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article