दिल्ली में कोबरा का आतंक, बस डिपो और मेट्रो स्टेशन पर निकलने से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस डिपो
डिपो के विश्राम कक्ष में चालकों और कंडक्टरों के लिए 6-7 पलंग एक साथ बिछे थे। एक ओर कपड़े रखने वाला ट्रंक है। सुबह करीब 9 बजे सफाईकर्मी ने ट्रंक के नीचे झाडू डाली तो सांप की फुफकार सुनाई दी। ट्रंक के नीचे से काला कोबरा बाहर आ गया। यह देख कर्मचारी पलंगों पर चढ़ गए। कुछ देर बाद सांप दरवाजे के पीछे छिप गया।
करीब 10 मिनट बाद हिम्मत कर कर्मचारियों ने डंडे की मदद से सांप को कक्ष से बाहर निकाला। कोबरा भागकर डिपो में खड़ी झाड़ियों में घुस गया। डीटीसी कर्मचारियों का कहना है कि कोबरा का बिल डिपो के अंदर ही है। पहले भी कई लोगों ने उसे बाहर घूमते देखा है। इस घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। कर्मचारियों की मांग है कि डिपो में सफाई कराई जाए, ताकि खतरनाक जीव डिपो में बसेरा न बनाएं।
द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में निकला कोबरा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डीएमआरसी का एक मेंटिनेंस कर्मी ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में किसी काम से गया था। उसने वहां कबाड़ में सांप की फुफकार सुनी। उसे वहां करीब 4 फुट लंबा कोबरा दिखा।
मेट्रो कर्मी बेसमेंट से भागकर बाहर निकला और सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।
इसके बाद, सांप को एक सुरक्षित बॉक्स में लेकर ऑब्जरवेशन में रखा गया। इधर, सांप मिलने की खबर से स्टेशन के कर्मचारी घबरा गए। प्राथमिक जांच के बाद कहा गया है कि सांप बारिश की वजह से छुपने के लिए बेसमेंट तक पहुंच गया होगा।