फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CNG price in Delhi hiked by Rs 1 per kg from 2 june 2020 igl tweet

दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी, आईजीएल ने ट्वीट कर दी जानकारी 

Mon, 01 Jun 2020 10:10 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 01 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
CNG price in Delhi hiked by Rs 1 per kg from 2 june 2020 igl tweet
सीएनजी स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में सोमवार को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी में सीएनजी अब एक रुपये महंगी हो गई है। यह बढ़ोतरी स्टेशनों को कोरोना वायरस के लिए तैयार रखने में लगने वाली अतिरिक्त लागत के लिए की गई है।

विज्ञापन


आईजीएल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली में सीएनजी के दामों को संशोधित कर  42 रुपये प्रति किलो की जगह 43 प्रति किलो कर दिया है। नए दाम दो जून 2020 को सुबह 6 बजे से लागू होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 43 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 48.75 प्रति किलो कर दी गई है।
 

वहीं हरियाणा में अब सीएनजी की कीमत 50.85 रुपये व रेवाड़ी में 55 रुपये प्रति किलो कर दिया है। यह कीमत दो जून से मान्य होगी। हालांकि कंपनी ने साफ किया कि पाइप से घरों को आपूर्ति की जा रही गैस की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कंपनी ने तीन अप्रैल को सीएनजी के दामों में 3.2 रुपये प्रति किलो व पीएनजी की कीमतों में 1.55 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed