{"_id":"5bafbce5867a557fe732c50b","slug":"cng-and-png-will-be-expensive-from-tonight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात से महंगी होगी सीएनजी और पीएनजी, बढ़ेगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात से महंगी होगी सीएनजी और पीएनजी, बढ़ेगी मुश्किलें
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन में इस्तेमाल होने वाली कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम आज रात से 1.28 रुपये महंगी हो जाएंगे। यह जानकारी अडानी गैस लिमिटेड के वायस प्रेसिडेंट भाषित ढोलकिया ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने घरेलू गैस के दाम में वृद्धि की है, इस कारण सीएनजी, पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है जो एक अक्तूबर की रात 12 बजे से लागू होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीएनजी की कीमत 46.70 रुपये प्रति किलोग्राम है, एक अक्तूबर से यह 49.02 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी।
विज्ञापन
पीएनजी की सप्लाई अभी 29.02 रुपये प्रति किलोग्राम की जा रही है एक अक्तूबर की रात्रि से इसके दाम 1.29 रुपये बढ़ कर 30.31 रुपये हो जाएंगे। अडानी गैस लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक शहर में लगभग दो लाख किलोग्राम सीएजनी प्रतिदिन की खपत है।
विज्ञापन
जिले में 40 गांवों और छह सेक्टरों में पीएनजी के करीब 35 हजार कनेक्शन हैं। पीएनजी-सीएनजी के दाम बढ़ने से शहर में करीब 35 हजार वाहन चालक और इतने ही घरों के बजट पर असर पड़ेगा।