फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath s statement came for first time on Seema Haider Sachin Love Story case

Seema Haider: सीमा ने सीएम योगी से भारत में ही रहने देने की लगाई थी गुहार, अब मुख्यमंत्री का सामने आया जवाब

Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

सीमा जब से भारत आई है तब से वह वापस पाकिस्तान न भेजने की अपील कर रही है। तमाम वीडियो में भी सीमा बार-बार प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर भारत में ही रहने देने की गुहार लगाते हुए देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath s statement came for first time on Seema Haider Sachin Love Story case
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन और पाकिस्तानी से भारत आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। सीमा जब से भारत आई है तब से वह वापस पाकिस्तान न भेजने की अपील कर रही है। तमाम वीडियो में भी सीमा बार-बार प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर भारत में ही रहने देने की गुहार लगा रही है। इसी क्रम में सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने के लिए उनके वकील एपी सिंह ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भी दाखिल की है।

विज्ञापन

इस मामले पर सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने चर्चित सीमा-सचिन मामले को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा, यह दो देशों से जुड़ा मामला है। संबंधित जांच एजेंसियां इस पर गहनता से अपना काम कर रही हैं और उनकी ओर से जो रिपोर्ट मिलेगी उसी के आधार पर आगे विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा ने सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता मांगी
21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी थी। इसमें भी सीमा के सचिन के प्यार व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का हवाला दिया गया है। याचिका में उसे पाकिस्तान नहीं भेजने और सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता की मांग की गई है।

विज्ञापन

 शक है तो जांच करा लीजिए
एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। 

एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं। लोग उसके बच्चों पर शक कर रहे हैं, तो उनका डीएन करा लेना चाहिए। लेकिन पूर्व में अन्य विदेशियों को जिस तरह नागरिकता दी गई है, सीमा को सचिन की पत्नी होने के नाते नागरिकता देनी चाहिए।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

 

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed