फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm window is being misused by officers in faridabad

अफसरों की हाथ की कथपुतली बना सीएम विंडो

Sun, 04 Oct 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 04 Oct 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
cm window is being misused by officers in faridabad

लोगों की समस्याओं के निदान के लिए खोला गया सीएम विंडो विभागीय अधिकारियों की हाथ की कठपुतली बन गया है। शिकायतकर्ता बार-बार रिमांडर भेजते हैं फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता।

विज्ञापन


संबंधित विभागों के अधिकारी गोलमोल और आधा-अधूरा जवाब भेजकर मामले का निपटारा कर देते हैं। खास बात यह है कि शिकायतकर्ता का पक्ष सुने बगैर मामले का निस्तारण कर दिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे एक नहीं सैकड़ों की संख्या में मामले सामने आए हैं। कईयों के मामले में विभाग द्वारा शिकायतकर्ता को ही शिकायत करने का आदी बता दिया जाता है।

केस नंबर एक:

-सेक्टर-7सी निवासी अशोक मंगला ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोसी घर की दीवार में सुराग कर जानबूझ कर पानी छोड़ रहा है। इससे दीवार में सीलन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद संबंधित थाने से पुलिसकर्मी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रिपोर्ट भेज दी और उसमें सीलन न होने का उल्लेख कर दिया। इसके लिए मंगला से पूछताछ तक नहीं की गई।

इस शिकायत को लेकर उन्होंने जिला उपायुक्त से लेकर डीजीपी, गृह सचिव सहित मुख्य सचिव तक गुहार लगा ली लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सीएम विंडो पर एक बार नहीं बल्कि 4-8 बार रिमांडर लगाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। पुलिस की ओर से जो जवाब सीएम विंडो पर दिया गया उसमें उन्हें शिकायत करने का आदी बताया गया। मंगला का कहना है कि बगैर उन्हें संतुष्ट किए मामले को निस्तारित कर दिया गया।

केस नंबर दो:
-ए ब्लॉक सेक्टर-49 निवासी चेतराम चौधरी ने दी फरीदाबाद एक्स सैनिक एवं कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति में घपले का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कराई।

चार बार रिमांडर भेजने के बाद भी उनकी शिकायत पर सही जवाब नहीं मिला। चेतराम का आरोप है कि जिस विभागीय अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी गई है, यदि उसी से जांच कराई जाएगी तो सही तरीके से जांच कैसे होगी।

केस नंबर तीन:

-ओल्ड फरीदाबाद निवासी बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल जुनेजा से पेंशन वितरण में घपला होने की शिकायत सीएम विंडो में की थी। डीसी ने मामले की जांच एसडीएम से कराई। पहले तो एसडीएम उन्हें आज-कल करते हुए टरकाते रहे।

बाद में उनका पक्ष सुना और इसमें समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आयी। बावजूद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जुनेजा बार-बार रिमांडर लगाते रहे लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। आखिर में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएम विंडो को बंद करने की मांग कर डाली।

उक्त केस तो एक बानगी भर है। अब तक सैकड़ों की संख्या में ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं जिनका रिमांइडर भेजने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ और मामले को निस्तारित कर फाइल बंद कर दी गई।


-शासन द्वारा हर महीने इसकी मॉनिटरिंग की जाती है। कई पॉलिसी मैटर होते हैं जिनका समाधान जिला स्तर पर नहीं होता। कई ऐसे भी कार्य होते हैं जो होने लायक नहीं होते। फिर भी यदि कोई ऐसा केस है जिसमें शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो वह मुझसे मिलकर समस्या का समाधान करा सकता है।-गौरव अंतिल, सीटीएम एवं नोडल अफसर सीएम विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed