फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm security case arose in delhi assembly, oppostion take dig

विधानसभा में छाया सीएम की सुरक्षा का मामला, विपक्ष ने कसा तंज

Sat, 10 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
cm security case arose in delhi assembly, oppostion take dig
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा का मसला छाया रहा। सत्ता पक्ष ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के प्रदर्शन को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक बताकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 

विज्ञापन


वहीं, विपक्ष का कहना था कि कभी नेताओं की सुरक्षा पर तंज कसने वाली आम आदमी पार्टी आज अपने मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने की बात कर रही है। लक्ष्मी नगर से विधायक नितिन त्यागी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के साथ महिला प्रदर्शनकारियों ने खींचतान की। 
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाकर्मी हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की जान को खतरा है, तो यह सुरक्षा में भारी चूक है। सोची समझी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने हुड़दंग किया'

cm security case arose in delhi assembly, oppostion take dig
kejriwal

आप विधायक ने कहा कि पंजाब, गोवा व गुजरात में साफ तौर पर दिख रही हार से भाजपा डरी हुई है। इसी वजह से मुख्यमंत्री पर हमला कराया गया। 

उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। वहीं, आप विधायक सोमनाथ भारती और सरिता सिंह ने घटना की निंदा की। जबकि जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने हुड़दंग किया। 

इसी बीच नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले ये लोग कह रहे थे कि इन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री बनने पर सुरक्षा दी गई तो सुरक्षा कर्मियों को जासूस बताया। उन्होंने कहा कि आप नेता समझने को तैयार नहीं हैं कि दिल्लीवासी दिल्ली सरकार से बुरी तरह नाराज हैं। मुख्यमंत्री के पास 150-200 गार्ड हैं। 

महिलाओं को दुख होता है, उन्होंने विरोध जताया, तो सुरक्षा के नाम पर टारगेट किया जा रहा है। इसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमने कभी सुरक्षा की मांग नहीं की। अगर किसी को खतरा है, तो पुलिस की जिम्मेदारी है उसकी रक्षा करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed