फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM said Jalandhar mandate told people Punjab satisfied work

Delhi: जनता ने परिवारवाद को हराया, सीएम बोले- जालंधर के जनादेश ने बताया पंजाब की जनता काम से संतुष्ट

Sat, 13 May 2023 09:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 May 2023 09:42 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर आप जीती है। सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले को ढहा दिया है। पार्टी केवल काम की राजनीति करती हैं। हम धर्म व जाति की राजनीति नहीं करते।

विज्ञापन
CM said  Jalandhar mandate told people Punjab satisfied work
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर संसदीय सीट पर जीत के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा कि जालंधर के जनादेश ने बता दिया है कि पंजाब की जनता सरकार के काम से संतुष्ट है। भाजपा ने चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे और कांग्रेस ने संतोष सिंह चौधरी की पत्नी को टिकट दिया था। इन दोनों को हराकर पंजाब की जनता ने परिवारवाद को हराया है।

विज्ञापन

 


नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में सेंध मारकर आप जीती है। सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले को ढहा दिया है। पार्टी केवल काम की राजनीति करती हैं। हम धर्म व जाति की राजनीति नहीं करते। जालंधर लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से केवल 4 जीत पाए थे और 5 कांग्रेस के पास चली गई थीं। इसके बावजूद सुशील ने जीत हासिल की।अब नौ में से सात विधानसभा क्षेत्रों में आप को जीत मिली है। केवल जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ की सीटों पर थोड़ा पीछे पार्टी रह गई है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में पूरे पंजाब में 42 फीसदी मत मिले थे, लेकिन जालंधर में सिर्फ 28 फीसदी मिले थे। लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़कर 34 फीसदी हो गया है।

विज्ञापन

 

14 माह के काम पर मुहर लगी : भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकसभा की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी की करीब 14 माह पहले बनी सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। स्कूल ऑफ एमिनेंस, जीरो बिजली के बिल, इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर जनता ने वोट दिया है। व्यापारी, किसान, मजदूरों की भलाई की बात करने वाली पार्टी को वोट मिला है। यह अच्छे संकेत हैं कि लोग सकारात्मक राजनीति को पसंद कर रहे हैं। जिन्होंने हमें गालियां और आपत्तिजनक टिप्पणियां की, हम चाहते हैं कि उनका भी जीवन बेहतर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप की स्थिति

आम आदमी पार्टी के पंजाब विधानसभा में 92, दिल्ली में 63 और गुजरात में 5 व गोवा में 2 विधायक हैं। साथ ही, राज्यसभा में 10 सांसद और अब लोकसभा में भी एक सांसद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed