फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha said We are ready for mock drill after Home Ministrys instructions

'हम मॉक ड्रिल के लिए तैयार': सीएम रेखा बोलीं- गृह मंत्रालय के निर्देश का होगा पालन, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा

Tue, 06 May 2025 11:23 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 May 2025 11:23 AM IST
सार

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट कर दी गई है। देश भर में मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
CM Rekha said We are ready for mock drill after Home Ministrys instructions
कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ाई गई - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को चौबीसों घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक नई तकनीक का सबस्टेशन है। यह दिल्ली के परिवेश के अनुकूल है। देश भर में मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर उन्होंने कहा कि दिल्ली इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लोग और सरकार देश के साथ हैं और हम केंद्र सरकार के हर निर्देश का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसी घोषणा की गई है। हम इसके लिए तैयार हैं। दिल्ली के लोग पूरे दिल से पीएम नरेंद्र मोदी और उनके आह्वान के साथ हैं।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से स्वच्छता अभियान शुरू
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में सिविक एजेंसियों और सरकार द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
 
आगे कहा कि हमने सभी को एक संदेश दिया है कि दिल्ली में सफाई अभियान को दुरुस्त करने के लिए सबको अब सड़कों पर उतरना होगा। सभी इस स्वच्छता अभियान में जुड़कर एक बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली को सामने लाने का प्रयास करें। मैं समझती हूं कि साफ दिल्ली लोगों का अधिकार है। 

ये भी पढ़ें: CUET UG Exam 2025: आठ मई से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित करने की तैयारी, जानें कब तक जारी होगी डेटशीट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed