फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta attacked the opposition regarding Operation Sindoor

Delhi Assembly : 'उन्हें देश की प्रगति से नहीं, राजनीति से प्रेम', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर CM का विपक्ष पर हमला

Tue, 05 Aug 2025 05:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Aug 2025 05:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन सभी आंसुओं का उत्तर था जो हमारी बहनों की आंखों से निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवेदनशील भाई, साहसी पिता और राष्ट्रनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta attacked the opposition regarding Operation Sindoor
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सैन्य अभियान मात्र रणनीतिक नहीं बल्कि हर भारतीय परिवार के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक था। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और वर्षों पहले युद्ध के दौरान कांग्रेस की सरकारों की ओर से लिए गए निर्णयों पर सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन सभी आंसुओं का उत्तर था जो हमारी बहनों की आंखों से निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवेदनशील भाई, साहसी पिता और राष्ट्रनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देशहित से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें देश की प्रगति से नहीं बल्कि अपनी राजनीति से प्रेम है। बिना नाम लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नेता मंचों पर संवेदनाओं का नाटक करते हैं वहीं संसद में देश की सेना और सरकार पर सवाल उठाते हैं जिन्हें अपने प्रधानमंत्री और सेनाओं पर भरोसा नहीं वे हमेशा विदेशी आकाओं के पांव छूते दिखते हैं।

विज्ञापन

वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर सीधा कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग वर्षों तक ग्लैमर और रोल में खोए रहे आज वे सेना के रोल पर सवाल उठा रहे हैं, क्या उनके लिए देश की बेटियों की इज्जत से बड़ा कोई मंच हो सकता है। मुख्यमंत्री ने 1965, 1971, कारगिल युद्ध और कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन जैसे ऐतिहासिक विषयों को उठाते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की निर्णयहीनता और दबाव की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब देश ने युद्ध जीता तब नेताओं ने उसे बातचीत की टेबल पर हार में बदल दिया। आज जब भारत निर्णायक नेतृत्व में आत्मनिर्भर और साहसी कदम उठा रहा है, तब उसे नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed