फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal will now explain how electricity rates will be reduced in delhi

सीएम केजरीवाल बताएं कैसे सस्ती करेंगे बिजली

Thu, 19 Feb 2015 07:31 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 07:31 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal will now explain how electricity rates will be reduced in delhi

केजरीवाल सरकार जहां अपने वादों को पूरा करने में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी अब उन्हें बिजली के दाम एक बड़ा झटका दे सकते हैं। केजरीवाल को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर चौंका सकती है।

विज्ञापन


अखबार के मुताबिक दिल्ली के लिए बिजली देने वाला डीईआरसी कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की पूरी तैयारी कर चुका है। जिसके लिए बढ़ोत्तरी का प्रतिशत 10 से 15 फीसदी तक तय कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने लोगों को 50 फीसदी बिजली की कीमतें कम करना का दावा भी किया है, लेकिन यदि डीईआरसी कीमतों में बढ़ोत्तरी निर्णय लागू कर लेती है तो केजरीवाल सरकार के लिए मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार इस वजह से सस्ती हो गई थी बिजली

CM Kejriwal will now explain how electricity rates will be reduced in delhi

बिजली सस्ती करने का केजरीवाल का ये वादा राजनीतिक आलोचनाओं की वजह से सुर्खियों का खासा हिस्सा भी बन चुका है। आपको बता दें कि एक खास वजह से केजरीवाल पिछली सरकार में बिजली सस्ती करने में कामयाब हो गए थे।

ये खास वजह ये थी कि उस वक्त डीईआरसी ने खरीद समायोजन शुल्क यानि की पीपीएसी को घोषणा किए जाने के एक दिन के अंदर ही वापस ले लिया था। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं।

इस बार डीईआरसी जो कदम उठाने जा रही है उसमें पीपीएसी छह महीनों के लिए तय कर दिया जाएगा। अगले महीने डीईआरसी इसकी घोषणा भी की जा सकती है।

क्या दर बढ़ी तो सस्ती मिल पाएगी बिजली

CM Kejriwal will now explain how electricity rates will be reduced in delhi

दिल्ली में बिजली नियामक ये संस्था ही बिजली की दरें तय करती है। ऐसे में लोगों को 10 से 15 फीसदी बिजली की कीमतें ज्यादा चुकानी होंगी। इसके अलावा वितरण टैरिफ की भी जांच की जा रही है।

आने वाले अप्रैल तक इसकी घोषणा की भी पूरी संभावना है। ऐसे में आधे दामों पर दिल्ली को बिजली देने का वायदा केजरीवाल के लिए दिक्कत भरा हो सकता है।

केजरीवाल ने अपने वादों को पूरा करने के लिए एक विशेषज्ञों की टीम भी बना ली है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जोड़ने की योजना है, लेकिन क्या महज इस टीम भर से बिजली के दाम कम किए जा सकते हैं यो सोचने वाला सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed