फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal sick, the ten-days of for treatment

CM हुए बीमार PM की सलाह पर बंगलुरू में कराएंगे इलाज

Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal sick, the ten-days of for treatment

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सेहत में सुधार नहीं आ रहा है। केजरीवाल की खांसी बिगड़ने के साथ शुगर का लेवल तीन सौ से ऊपर है। लगातार खराब सेहत के बीच केजरीवाल पांच मार्च से ईलाज के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं।

विज्ञापन


वह बंगलुरु के नेचुरोपैथी सेंटर पर दस दिनों तक ईलाज कराएंगे। इस बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर बतौर कार्यवाहन मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार चलाने की जिम्मेदारी होगी। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान ही केजरीवाल की तबियत खराब चल रही है।
विज्ञापन


उन्हें लगातार खासी आ रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए थे। उस वक्त भी खांसी आ रही थी। इस पर प्रधानमंत्री ने इलाज के लिए केजरीवाल को अपने बंगलुरु के एक चिकित्सक का नाम सुझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM ने दी थी सलाह, बेंगलुरू में कराएंगे इलाज

CM Kejriwal sick, the ten-days of for treatment

इस बीच हालत में सुधार नहीं हुआ। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पिछले दस दिनों से उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। दो दिनों पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री का शुगर लेवल तीन सौ से ऊपर है।


बिगड़ती सेहत से पहले परेशान केजरीवाल ने दस दिन की छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। वह बंगलुरु के एक नेचुरोपैथी सेंटर में अपना इलाज कराएंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच दिल्ली सरकार चलाने की पूरी जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री पर होगी।

केजरीवाल उस समय ईलाज के लिए जा रहे हैं जबकि पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण को पीएसी से बाहर का रास्ता दिखाने की आ रही खबरों के बीच आज पीएसी की बैठक भी होनी है। ऐसे में उनका जाना इस लिहाज से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed