Delhi: अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन के लिए खरगे और राहुल गांधी से मिलेंगे सीएम केजरीवाल, मांगा समय
केन्द्र द्वारा लाए गये अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गये अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन मांगने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में केंद्र सरकार के अध्यादेश को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार दिया है।
Sought time this morning to meet Cong President Sh Kharge ji and Sh Rahul Gandhi ji to seek Cong support in Parl against undemocratic n unconstitutional ordinance passed by BJP govt and also to discuss general assault on federal structure and prevailing political situation
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2023
अरविंद केजरीवाल का यह बयान केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी पार्टियों से सहयोग हासिल करने क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्वी सीएम और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार से मुलाकात के बाद दिया है। केन्द्र द्वारा लाए गये अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।