फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal given ultimatum to PM modi for terminated strike in two days

केजरीवाल का अल्टीमेटम, पीएम दो दिन में खत्म कराएं हड़ताल नहीं तो घर-घर पहुंचेगा आंदोलन

Sat, 16 Jun 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal given ultimatum to PM modi for terminated strike in two days

उपराज्यपाल आवास में धरने के पांचवें दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को पत्र भेजकर दो दिन दिन में अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने शुक्रवार को लिखा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन को घर-घर लेकर जाएंगे। दिल्ली के 10 लाख लोगों से पत्र पर हस्ताक्षर कराकर पीएम आवास कूच करेंगे।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल आवास में अनशन के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने चेतावनी दी है कि अगर उनका अनशन जबरन तुड़वाया गया तो वह पानी भी छोड़ देंगे। डॉक्टरों ने सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी हालत में गिरावट आई है।
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने का अनुरोध किया है। दिल्ली हाई कोर्ट में सीएम के धरने और आईएएस अधिकारियों की हड़ताल के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्लीवासियों से 10 लाख पत्र लिखवाकर प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे

CM Kejriwal given ultimatum to PM modi for terminated strike in two days

इससे पहले बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि अधिकारियों की हड़ताल तुड़वाने में नाकाम रहने पर उन्हें उपराज्यपाल से कोई उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को लिखे पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह मांगें पूरी करने के लिए मामले में दखल दें। शुक्रवार को भी उन्होंने एक वीडियो मेसेज जारी किया।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हमने फैसला किया कि राजनिवास में रुककर समस्या के समाधान का इंतजार किया जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पांच दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ है। यहां तक कि उपराज्यपाल मुलाकात को भी तैयार नहीं हैं, जबकि मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को मिलने का वक्त मांगा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को पार्टी कार्यकर्ता व नेता प्रधानमंत्री के घर जाएंगे। उनसे अपील की जाएगी कि दिल्लीवालों को उनका हक दें। अधिकारियों की हड़ताल खत्म कराई जाए। इससे दिल्ली में रुके विकास के काम पूरे हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी चेतावनी

CM Kejriwal given ultimatum to PM modi for terminated strike in two days

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चेतावनी दी कि इसके बाद भी उन्होंने मामले में दखल नहीं दिया तो आंदोलन को दिल्ली के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के शासन में आप ने बिजली बिलों पर आंदोलन छेड़ा था, ठीक उसी तरह इस बार भी लोगों को समझाया जाएगा।

बताया जाएगा कि अधिकारियों के बैठकों में न आने से किस तरह काम प्रभावित हो रहा है। कम से कम 10 लाख परिवारों से पूर्ण राज्य के मसौदे पर दस्तखत कराए जाएंगे। इसे प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए पार्टी प्रधानमंत्री आवास की तरफ फिर कूच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed