फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM kejriwal backs doctors on srtike

हड़ताली डॉक्टरों को मिला सीएम केजरीवाल का समर्थन

Mon, 22 Jun 2015 05:26 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
CM kejriwal backs doctors on srtike

दिल्ली में आज से शुरू हुई रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से जहां मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, वहीं अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही देर पहले एक ट्वीट करके इन डॉक्टरों की हड़ताल को जायज ठहराया है।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'डॉक्टरों की अधिकतर मांगें जायज हैं। मैंने स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की मांग को लागू करने के निर्देश दिए हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि, 'यह सरकार जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ये काम डॉक्टरों के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह केजरीवाल ने हड़ताली डॉक्टरों का पक्ष लिया है और उनकी मांगों को सही ठहराया है जिसका मतलब ये है कि उन्होंने हड़ताल को भी सही माना है।

स्वास्थ्य मंत्री और सीएम के बदले सुर

CM kejriwal backs doctors on srtike

केजरीवाल ने आगे लिखा कि, 'आखिर क्यों डॉक्टर बात करने नहीं आ रहे हैं? उन्हें पहले शनिवार को बुलाया गया था, फिर रविवार और फिर आज दोपहर तीन बजे। लेकिन वो सामने नहीं आ रहे। बात तो करो।'

हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सुर अपने सीएम से अलग दिखाई दिए। उन्होंने डॉक्टरों के लिए कहा कि हर बात पर हड़ताल पर जाना ठीक नहीं।

बता दें कि सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उधर, हड़ताल के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों को हर हाल में अस्पताल में ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी भी हालत में आपातकालीन विभाग को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स एक साथ गए हड़ताल पर

CM kejriwal backs doctors on srtike

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को कई बार पत्र लिखा गया। लेकिन, इस दिशा में सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया।

27 फरवरी को दिल्ली के अस्पतालों में टोकन स्ट्राइक भी की गई। उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए दिल्ली के करीब-करीब सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने एक साथ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सफदरजंग, आरएमएल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, यूसीएमएस, लोक नायक, डीडीयू, जीटीबी, अंबेडकर, लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज सहित कई अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स चिकित्सा सेवा पूरी तरह से ठप रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed