फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi s attack on BJP Bharatiya Janata Party expelled bus marshals

सीएम आतिशी का भाजपा पर हमला: बस के मार्शलों को BJP ने निकाला, आप सरकार ने फिर करवाया बहाल

Thu, 24 Oct 2024 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Oct 2024 08:36 PM IST
सार

सीएम आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, भाजपा ने जिन बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी से निकाला था, दिल्ली सरकार उन्हें दोबारा बहाल कर रही है।

विज्ञापन
CM Atishi s attack on BJP Bharatiya Janata Party expelled bus marshals
बहाली के बाद कर्मचारी को गले लगातीं सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियुक्त हुए बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को दिल्ली सरकार ने अपनी जीत बताया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इन्हें भाजपा ने नौकरी से निकाला था। अरविंद केजरीवाल की कोशिश के बाद दिल्ली सरकार ने इन्हें फिर से बहाल करवाया।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी के साथ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स से मुलाकात करने के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग, दिल्ली परिवहन विभाग, दिल्ली सरकार के अस्पताल सहित अन्य में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को भाजपा के कहने पर निकाल दिया गया। केंद्र सरकार ने इन्हें निकालने के दौरान यह नहीं सोचा कि इनका घर कैसे चलेगा।

विज्ञापन

यह सभी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने इनका सहयोग किया। प्रदर्शन के दौरान महिला बस मार्शल को मारा गया। भाजपा के नेता ने मुकदमे करवाए। लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इन सभी के संघर्षों के कारण दिल्ली सरकार इन्हें दोबारा से बहाली दिलावा पाई। केंद्र सरकार को बस मार्शलों के संघर्ष के आगे झुकना पड़ा है।

मंत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र की जीत हुई है और लोकतंत्र की ताकत के सामने केंद्र सरकार को हारना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब यह कर्मचारी प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए, खुले में कूड़ा जलाने को रोकने के लिए, इमारतों के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए, कूड़े के पहाड़ों में जानबूझकर आग लगाने की शरारतों की निगरानी सहित अन्य कार्य में मदद करेंगे। इन्हें अगले 4 महीने के लिए इन्हें नियुक्त किया जाएगा। इसी दौरान यह कोशिश भी की जाएगी कि इन सभी सिविल डिफेंस वालंटियर को बस मार्शल की तरह फिर से बहाल किया जाए।

विज्ञापन

केजरीवाल ने निभाया वादा
सीएम ने सोशल मीडिया पर मार्शलों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि केजरीवाल ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है, भाजपा ने जिन बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी से निकाला था, दिल्ली सरकार उन्हें दोबारा बहाल कर रही है। आने वाले 4 महीनों में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों में लगाया जाएगा। सभी बस मार्शल्स को बधाई। उनसे यह भी वादा है कि 4 महीने के बाद भी उनको स्थायी तौर पर रोजगार देने का रास्ता निकाला जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed