फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm arvind kejriwal's dharna at janpath

जानिए, अरविंद केजरीवाल के धरने का सच

Tue, 21 Jan 2014 12:24 PM IST
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
cm arvind kejriwal's dharna at janpath

राजधानी दिल्ली के रेल भवन गोलचक्कर को दिल्ली सरकार ने धरना स्थल में तब्दील कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बुलावा भी भेजा, लेकिन आवाम गोल चक्कर तक नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन


देर शाम तक बमुश्किल दो सौ लोग मौके पर दिखे। वहीं, पुलिस बैरीकेट के बाहर भी लोगों की संख्या मामूली थी। हालांकि ‘आप’ के नेताओं का कहना था कि धरने पर जनता को शॉर्ट नोटिस पर बुलाया गया, धीरे-धीरे भीड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रात भर सड़क पर सोए केजरीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ने जैसे ही पूरी दिल्ली को रेल भवन तक पहुंचने का आह्वान किया, पुलिस ने सभी रास्तों की नाकाबंदी शुरू कर दी। गोल चक्कर की तरफ जाने वाले सभी छह रास्तों को बैरीकेट कर दिया गया। यहां से कोई भी व्यक्ति पैदल भी गोल चक्कर की तरफ नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: 'जारी रहेगा धरना, सड़क से चलेगी सरकार'


वहीं, कार, बाइक, बस समेत सभी वाहनों को दूर से ही दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया। रेल भवन के एक किमी के दायरे में आने वाली सभी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके अलावा नजदीकी सभी मेट्रो स्टेशन भी नहीं चले।

इसका असर यह रहा कि लोगों का रेल भवन तक पहुंचना नामुमकिन हो गया। देर शाम तक मौके पर भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकी। रेल भवन के नजदीक पहुंचने के बावजूद भी लोगों को मायूसी हुई। पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के नजदीक तक जाने की इजाजत नहीं दी।

पुलिस ने दो मंत्रियों को बैरीकेट के बाहर रोका
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व महिला बाल विकास मंत्री राखी बिडलान को भी पुलिसिया झिड़की का सामना करना पड़ा। बैरीकेट लगाने से पहले दिल्ली सरकार के दोनों मंत्री गोल चक्कर के बाहर थे। थोड़ी देर बाद वापस आने पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया। इससे नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री वहीं पर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी। वहीं, राखी बिडलान की भी पुलिस के साथ काफी देर तक बहस होती रही। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने इन्हें धरना स्थल पर जाने की इजाजत दी।


बैरीकेट तोड़ने पर पुलिस ने विधायक को पीटा
शाम करीब 5:20 बजे राजेंद्र प्रसाद मार्ग की तरफ से मॉडल टॉउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने अपने कुछ समर्थकों के साथ बैरीकेच तोड़कर धरना स्थल की तरफ जाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर पुलिस ने सभी को दौड़ाया और जमकर पिटाई की। इससे विधायक चोटिल होकर वहीं गिर गए। दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को जबरन धक्का देकर पुलिस ने बस में डाल दिया। वरिष्ठ नेताओं के दखल के बाद कार्यकर्ता विधायक को अस्पताल ले जाने में कामयाब हो सके।

केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकदमा चले : हर्षवर्धन

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के धरने को दिल्ली में अराजकता फैलाने वाला कदम बताया है। भाजपा का कहना है कि सरकार का भरोसा संविधान, भारतीय कानून और संवैधानिक संस्थाओं में नहीं है। विदेशी महिलाओं के साथ मानवीय व्यवहार करने की भी तमीज नहीं है। भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिस्टर यू-टर्न बताया है। यह भी आरोप लगाया है कि सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए राजनीतिक नाटक किया जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार आम आदमी को ही कष्ट दे रही है। यह सरासर राष्ट्रद्रोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed