{"_id":"5ef4855d0a6f0f5c84410643","slug":"cm-arvind-kejriwal-launches-video-call-facility-for-corona-patients-at-lnjp-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च की वीडियो कॉल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च की वीडियो कॉल सुविधा
Thu, 25 Jun 2020 04:37 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने करोनो मरीजों के लिए वीडियो कॉल सुविधा लॉन्च की
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती करोनो मरीजों के लिए वीडियो कॉल सुविधा लॉन्च की।
विज्ञापन
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal launches video call facility for #COVID19 patients admitted at Lok Nayak Jai Prakash Hospital pic.twitter.com/0emfHOUd6X
— ANI (@ANI) June 25, 2020विज्ञापन
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल पहला अस्पताल था जिसे 100 दिन पहले कोरोना अस्पताल घोषित किया गया था। इस अवधि में यहां लगभग 114 प्रसव हुए हैं। एलएनजेपी पहला अस्पताल है जहां प्लाज्मा थेरेपी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले बैंक्वेट हॉल का दौरा किया, जो कोरोना सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इस केंद्र को लोकनायक अस्पताल से जोड़ा गया है। यहां कोरोना के हल्का असर वाले मरीजों को रखा जाएगा। हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। ऐसे कई बैंक्वेट हॉल कोरोना केंद्र के रूप में तब्दील किए जाएंगे। डॉक्टर फॉर यू एनजीओ की सहायता से यहां मरीजों की देखभाल होगी।
केंद्र का आदेश सही नहीं : केजरीवाल
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों के लिए केंद्र द्वारा जारी किए गए आदेश को लेकर सवाल उठाए। कहा, मुझे कोरोना के हल्के और बिना लक्षण वाले कई लोगों के फोन आ चुके हैं। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने सभी कोविड मरीजों को हेल्थ असेसमेंट के लिए कोरोना केयर सेंटर भेजने का जो यह नया आदेश निकाला है, वह सही नहीं है।
केंद्र सरकार तेज बुखार और खराब तबीयत वाले मरीजों को लंबी कतारों में क्यों खड़ा करना चाहती है? उन्होंने कहा कि केंद्र ने जिस भी कारण से यह आदेश जारी किया है। हो सकता है कि कोई गलतफहमी रही हो, अब उस आर्डर को वापस ले लेना चाहिए। जहां तक हेल्थ असेसमेंट की बात है, दिल्ली सरकार ने नियमों के अनुसार डॉक्टरों की टीम कोरोना मरीजों के घर जाकर यह काम कर रही है।