फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal gave 10 guarantees for Lok Sabha elections

Arvind Kejriwal: 'चीन से वापस लेंगे जमीन', फ्री बिजली से लेकर मुफ्त इलाज तक; केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी

Sun, 12 May 2024 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 May 2024 01:49 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने 15 लाख रुपये खाते में देने की गारंटी दी थी, जो नहीं हुआ। उन्होंने कहा दो करोड़ रोजगार देंगे, वह भी नहीं हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों को फसलों के दाम दिए जाएंगे और 2022 तक किसानों की इनकम डबल हो जाएगी, यह भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal gave 10 guarantees for Lok Sabha elections
AAP की प्रेस कॉन्फेंस में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : X/AAP

विस्तार

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री की गारंटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसी के साथ केजरीवाल ने देश को 10 गांरटियां दी। उन्होंने कहा कि जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तब इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि हमने बिजली मुफ्त करने की गांरटी दी, स्कूल शानदार की गारंटी दी, मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया। हमने वो सब किया जिसकी हमने गारंटी दी थी। पीएम मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल पूरा करेंगे। केजरीवाल ने देश की जनता को 10 गारंटी दी हैं। सीएम ने कहा केजरीवाल की इन 10 गारंटियों की मैं गारंटी लेता हूं कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर इन्हें पूरा कराया जाएगा। ये 10 गारंटियां नये भारत का विजन हैं। ये सभी काम देश को मजबूत करने वाले काम हैं और इन्हें अगले पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा।

विज्ञापन

केजरीवाल ने देश को दी ये 10 गारंटियां

1. मुफ्त बिजली की गांरटी
पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

2. बेहतर शिक्षा की गारंटी
हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

3. शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे
हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।

4. चीन से जमीन वापस लेने की गारंटी
चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

5. अग्निवीर योजना बंद कर, अग्निवीरों को पक्का करने की गांरटी
अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियों को पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।

6. किसानों के लिए गांरटी
किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।

7. दिल्ली को पूर्ण राज्य की गारंटी
दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

8. रोजगार की गारंटी
बेरोजगारी को व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जायेगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

9. भ्रष्टाचार से मुक्ती की गारंटी
भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।

10. व्यापारी को खुलकर व्यापार करने की गारंटी
जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सकेंगे। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed