फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM and leaders paid tribute by taking out a silent march

Delhi NCR News: साइलेंट मार्च निकाल कर सीएम व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, एलजी वीके सक्सेना, सीएम रेखा गुप्ता व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर साइलंट मार्च निकाला गया। इसमें केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने मोमबत्तियां जलाकर बंटवारे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह उन लोगों से पूछना चाहती हूं जो आजादी का श्रेय लेते हैं लेकिन विभाजन की जिम्मेदारी नहीं लेते। इस विभाजन से लाखों लोगों का जीवन उजड़ गया, बहनों के घर छिन गए। इसकी जिम्मेदारी उन पर है जो आज संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूमते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस पीढ़ी ने बंटवारे का दंश झेला है, वह जानती है कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता और महत्वाकांक्षा ने देश को बांटा। भारत और बंगाल के विभाजन में 20 लाख से अधिक लोग मारे गए, लाखों ने विस्थापन का दर्द सहा। भाजपा इस दिन को मनाकर संकल्प लेती है कि भविष्य में ऐसा न हो। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय बताते हुए कहा कि हम उन पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने अपना सब कुछ त्यागकर नया जीवन शुरू किया। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed