{"_id":"6843839d98ce9ab6f1082728","slug":"classroom-scam-satyendra-jain-questioned-for-5-hours-in-by-acb-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Classroom Scam : कक्षा निर्माण घोटाले में सत्येंद्र जैन से 5 घंटे पूछताछ, ACB ने सिसोदिया को 9 जून को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Classroom Scam : कक्षा निर्माण घोटाले में सत्येंद्र जैन से 5 घंटे पूछताछ, ACB ने सिसोदिया को 9 जून को बुलाया
Sat, 07 Jun 2025 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:41 AM IST
सार
दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप नेता सत्येंद्र जैन से पांच घंटे पूछताछ की है। मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी एसीबी ने समन भेजकर 9 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप नेता सत्येंद्र जैन से शुक्रवार को पांच घंटे पूछताछ की। मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी एसीबी ने समन भेजकर 9 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट में कक्षा निर्माण लागत में भारी अनियमितताएं पाई गईं हैं, जिसमें प्रति कक्षा लागत में कई गुना वृद्धि दिखाई गई है। एसीबी ने जैन से पूछताछ के दौरान कई दस्तावेज व रिपोर्ट उनके सामने रखी और सवाल पूछे। सूत्रों का कहना है कि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे और कई सवालों पर वह चुप्पी साध गए। उन्हें फिर तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसीबी ने दर्ज की थी एफआईआर
सीवीसी की रिपोर्ट में स्कूलों में 12,000 कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही गई है। इसी आधार पर एसीबी ने 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि निर्माण लागत 24.86 लाख रुपये प्रति कक्षा दर्शायी गई, जबकि वास्तविक लागत 5 लाख रुपये होनी चाहिए थी।
विज्ञापन