फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 12 student commits suicide by jumping in front of metro train

Delhi: 12वीं कक्षा के छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने लगाई छलांग, परिवार के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या

Fri, 20 Feb 2026 12:41 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:41 PM IST
सार

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
Class 12 student commits suicide by jumping in front of metro train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 17 साल के नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अश्विनी के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक द्वारका की ओर से आ रही ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसके सामने ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चपेट में आकर वह कुचल गया। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना की वजह से आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed