फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 11th student misdeed in bhajanpura area delhi accused is known to victim mother

11वीं की छात्रा से फिर दुष्कर्म: मां का जानकार बना 'जानवर', पहले होली के दिन लगाया था दामन पर 'दाग'

Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
सार

आरोपी ने रविवार को दोबारा वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फिर उसे धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को वारदात के बारे में बताया। 

विज्ञापन
class 11th student misdeed in bhajanpura area delhi accused is known to victim mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां के एक जानकार व्यक्ति ने डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पहले होली के दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद रविवार को दोबारा वारदात को अंजाम देकर पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन

परेशान पीड़िता ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। बाद में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। भजनपुरा थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व दो अन्य बहनें हैं। पीड़िता की मां चंडीगढ़ के एक स्कूल में टीचर है। दिल्ली में पीड़िता के पिता व बहनें रहती हैं। तीनों ही बहनें पढ़ती हैं। इनके घर मां का एक जानकार व्यक्ति आता-जाता है। 

विज्ञापन

आरोप है कि होली के दिन घर पर पीड़िता और उसके पिता मौजूद थे। इस बीच आरोपी ने उसके पिता को बहाने से बाहर भेज दिया। बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी गई। 

आरोपी ने रविवार को दोबारा वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फिर उसे धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed