फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP removes spokesperson Vijeta Dahiya over burger video

CJP ने प्रवक्ता को हटाया: प्रदर्शन छोड़ बर्गर खाने पहुंचा विजेता दहिया, Video Viral होते ही हुआ बड़ा एक्शन

Tue, 21 Jul 2026 07:54 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

सीजेपी ने कहा कि हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के इस बेहद संवेदनहीन कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। जब हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और पार्टी टीम पुलिस की बर्बरता का सामना कर रहे थे, तब उनका यह वीडियो सामने आया। इस तरह का आचरण पूरी तरह से अनुचित और आंदोलन के सिद्धांतों के खिलाफ है।

विज्ञापन
CJP removes spokesperson Vijeta Dahiya over burger video
पूर्व सीजेपी प्रवक्ता विजेता दहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच बर्गर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनके इस आचरण को संवेदनहीन और आंदोलन के मूल्यों के विपरीत बताते हुए उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


सीजेपी ने की कड़ी निंदा
मंगलवार को जारी एक बयान में सीजेपी ने कहा कि हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के इस बेहद संवेदनहीन कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। जब हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और पार्टी टीम पुलिस की बर्बरता का सामना कर रहे थे, तब उनका यह वीडियो सामने आया। इस तरह का आचरण पूरी तरह से अनुचित और आंदोलन के सिद्धांतों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
सोमवार को प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 'चलो संसद' मार्च निकाला था। इस दौरान जंतर-मंतर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विजेता दहिया जंतर-मंतर के पास एक फास्ट-फूड आउटलेट में बर्गर खाते दिख रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति उनसे यह सवाल भी करता नजर आया कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ होने के बजाय रेस्टोरेंट में क्यों हैं?

विज्ञापन

विजेता दहिया की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद विजेता दहिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने बर्गर क्यों खाया? क्योंकि मुझे बहुत भूख लगी थी। लोग यह नहीं देख रहे हैं कि मैं भी प्रदर्शनकारियों की तरह दो रातों से सोया नहीं हूं। आप मुझसे इस तरह जवाबदेही तय कर रहे हैं जैसे प्रदर्शनकारी होना ही मेरा काम है। हालांकि, पार्टी ने उनके इस स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए उन पर कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed