फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   civil aviation minister jayant sinha sets example air hostess denied food so he buys in double price

विमानन मंत्री जयंत सिन्हा ने पेश की मिसाल, एयर होस्टेस ने खाना देने से किया मना तो खरीदकर खाया

Thu, 22 Nov 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
civil aviation minister jayant sinha sets example air hostess denied food so he buys in double price
जयंत सिंन्हा

नेताओं व अन्य वीआईपी द्वारा विमान में अभद्र व्यवहार की घटनाएं लगातार सुनने को मिलती रहती हैं। मगर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट में पसंदीदा खाना न मिलने के बावजूद एयर होस्टेस के साथ शालीन व्यवहार से मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


दरअसल, सिन्हा गत मंगलवार को एयर एशिया की विमान संख्या आई5-545 से दिल्ली से रांची जा रहे थे। उन्होंने एयर होस्टेस से अपनी पसंद का स्नैक्स खाने को मांगा, लेकिन एयर होस्टेस ने उनकी तरफ से बुक कराए गए टिकट में दक्षिण भारतीय खाना दर्ज होने की बात कही और नियमानुसार आखिरी समय पर मेन्यू बदलने में असमर्थता जताकर इनकार कर दिया। सिन्हा ने इसके बाद अपना परिचय देकर रौब झाड़ने के बजाय शालीनता से आम यात्री की रह अतिरिक्त पैसे का भुगतान करते हुए अपनी पसंद का स्नैक्स खरीदकर खा लिया।
विज्ञापन


सिन्हा के बराबर वाली सीट पर बैठे असद राशिद ने घटना क ट्वीट किया, जिसमें उसने एयर एशिया को टैग करते हुए लिखा कि उसके विमान के केबिन क्रू को अनपे नागरिक उड्डयन मंत्री को पहचानने की जरूरत है। राशिद के इस ट्वीट को जयंत सिन्हा ने भी महज एक स्माइली चिन्ह के साथ रीट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल महाराष्ट्र के सांसद द्वारा दिल्ली आ रहे विमान में पसंदीदा सीट न मिलने पर फ्लाइट क्रू को चप्पल से मारने का प्रयास किया गया था।

अपने मंत्री की पहचान तो होनी ही चाहिए...
ट्विटर पर लोगों ने जयंत सिन्हा के व्यवहार की जमकर तारीफ की है। कई ने राजनेताओं को उनसे सबक सीखने तक की नसीहत दे डाली। हालांकि सभी ने ये ताकीद की है कि एयर एशिया के फ्लाइट क्रू के सदस्यों को अपने मंत्री की पहचान तो होनी ही चाहिए। लेकिन उन्होंने पेशेवर रुख के लिए क्रू सदस्यों को भी तारीफ का हकदार बताया।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed