64 लाख रुपये मिले: ट्रॉली बैग के हैंडल में छिपाकर ले जा रहा था विदेशी मुद्रा, CISF ने यात्री को पकड़ा
यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रॉली बैग के हैंडल में विदेशी मुद्रा छिपाकर विदेश ले जा रहे एक यात्री को सीआईएसएफ कर्मियों ने दिल्ली हवाई अड्डा पर पकड़ लिया। यात्री के कब्जे से 64 लाख रुपये मूल्य के विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पकड़े गए यात्री की पहचान सुरिंदर सिंह रिहाल के रूप में हुई है। सीआइएसएफ अधिकारी ने बताया कि यात्री 29 जनवरी को बैंकाक जाने के लिए टर्मिनल 3 पर पहुंचा था। यात्री को थाई एयरवेज के विमान से बैंकाक जाना था। उसके चेक इन एरिया में पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगा। कुछ देर निगरानी करने के बाद सुरक्षा कमियों ने इसके बैग की तलाशी लेने का फैसला किया गया।
#WATCH | CISF personnel at IGI Airport apprehended a passenger carrying foreign currency (worth approx Rs 64 lakh) concealed in the handles of his trolley bag. The Passenger was handed over to Customs: CISF pic.twitter.com/5Lbyge4O7x
— ANI (@ANI) January 29, 2023
एक्सरे मशीन से गुजारने के दौरान ट्राली बैग के हैंडल में संदेहजनक चीज नजर आई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने हैंडल को खोलकर देखा। दोनों ट्राली बैग में न्यूजीलैंड की मुद्रा डालर व यूरो छिपाए गए थे। आरोपी यात्री से बरामद रकम के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया।